Breaking News

थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा नवजात शिशु की चोरी करने की घटना में शामिल 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़। 

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मुबारकपुर

 जयराम गोंड की पत्नी श्रीमती वन्दना निवासिनी गुजरपार थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ को दिनाक- 09.07.2020 को पुत्र पैदा हुआ था ।  दिनाक 12.7.2020 को रात्रि में घर के सभी लोग भोजन करके घर में सोये थे। रात्रि में करीब 12.30 बजें जब बन्दना की नींद खुली तो देखा कि उसका नवजात शिशु चारपाई पर नही था। वंदना व उसके घरवालों ने नवजात शिशु की काफी तलाश की लेकिन नही मिला तो थाना स्थानीय पर श्री जयराम गोड द्वारा थाना मुबारकपुर पर मु0अं0सं0-133/20 धारा 363,457 भादवि पंजीकृत कराया गया। जिसमें कल दिनांक 15.07.2020 को घटना कारित करने वाले अभियुक्तगणो में से दो अभियुक्त गण क्रमशः.रोशन सिंह पुत्र रामजनम सिंह व बबलू कुमार सिंह पुत्र रामरज सिंह निवासीगण गूजरपार थाना मुबारकपुर आजमगढ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । 

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उक्त प्रकरण में अन्य प्रकाश में आये अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतू प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 अकमल खाँ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 16.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उ.नि. राजेन्द्र  कुमार मय हमराहीगण द्वारा मु0अ0सं0 133/20 धारा 363 भादवि  थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ में विवेचना से  प्रकाश में आये अभियुक्ता मधू सिंह पत्नी बबलू कुमार सिंह निवासी गूजरपार थाना मुबारकपुर आजमगढ को  इनके घर  ग्राम  गूजरपार  से समय 10.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पूछताछ का विवरण– गिरफ्तार अभियुक्ता श्रीमती मधू सिंह पत्नी बबलू कुमार सिंह निवासिनी ग्राम गूजरपार थाना मुबारकपुर आजमगढ ने पूछताछ से बताया कि मेरी शादी हुये लगभग 18 वर्ष हो गये है किन्तु अब तक कोई सन्तान नही हुई है । हम पति पत्नी काफी  परेशान रहते थे ।  आईवीएफ तकनीकि से मेरा इलाज शारदा नरायन अस्पताल मऊ  से चल रहा था किन्तु फिर भी कोई बच्चा नही हुआ । चार माह के गर्भ धारण के बाद गर्भपात हो गया । इस कारण हम लोग बच्चे की तलाश करने लगे तो हमारे पडोस में ही रहने वाले जयराम गोड को दिनांक 9.7.20 को लडका हुआ था । हम लोग अपने भतीजे रोशन के साथ योजना बनाकर  दिनाक 12.7.20 की रात्रि को जयराम के बच्चे को रोशन द्वारा घर में घुसकर बन्दना के सोने का फायदा उठाकर समय करीब 12 बजे रात्रि को नाबालिक बच्चे को चुरा कर  गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर ले गया और बच्चा चोरी के सम्बन्ध में रोशन सिंह अपनी बहन रागिनी सिंह तथा अपने बहनोई राजनाथ सिंह से बताया । रोशन सिंह बच्चे को लेकर मोटरसाइकिल से जीय़नपुर स्थित शैलेन्द्र क्लीनिक मैटरनिटी होम सेन्टर अजमतगढ रोड  पहुंचा । रागिनी सिंह व राजनाथ सिंह तथा हम दोनो पति पत्नी तथा मेरे रिश्तेदार अनूप सिंह निवासी धनचुला जीयनपुर  क्लीनिक  पर आ गये । वहीं से मुझे बच्चा पैदा होने की बात सभी रिश्तेदारी व सम्बन्धियो को तथा गांव में बतायी गयी । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 133/20 धारा 363,457,120 बी  भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्ता

मधू सिंह पत्नी बबलू कुमार सिंह निवासिनी ग्राम गूजरपार थाना मुबारकपुर आजमगढ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

 उ.नि. राजेन्द्र कुमार मय हमराह  म.का. प्रियका भारती थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।


और नया पुराने