आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना फूलपुर
दिनांक 07.07.2020 को श्री अंगद कुमार साकिन कौडिया थाना फूलपुर आजमग़ढ़ ने थाना फूलपुर पर सूचना दिया कि मेरी बहन नेहा उम्र करीब 16 वर्ष को रविन्द्र गौंड पुत्र रामचन्दर गौड़ निवासी ग्राम कौड़िया थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/20 धारा 376,363,366,507 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा जनपद आजमगढ़ को अपराध मुक्त किये जाने के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दृष्टीगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ श्री सिद्धार्थ कुमार के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 16.6.2020 प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह तोमर मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 179/20 धारा 376,363,366,507 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व ¾ पाक्सो एक्ट में नामजद व वांछित अभियुक्त रविन्द्र गौड़ पुत्र रामचन्दर गौड़ निवासी ग्राम कौड़िया थाना फूलपुर आजमगढ़ को खुराशन रेलवे स्टेशन खोरासन रोड़ से समय करीब 06.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग घर से भाग कर दिल्ली चले गये थे वहाँ पर पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।
सम्बन्धित अभियोग
मु0अ0सं0 179/20 धारा 376,363,366,507 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व ¾ पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
रविन्द्र गौड़ पुत्र रामचन्दर गौड़ निवासी ग्राम कौड़िया थाना फूलपुर आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. शेर सिंह तोमर प्रभारी निरीक्षक मयहमराही थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
