Breaking News

10 बाढ़ चैकियाॅ को क्रियाशील कर दिया गया है और 65 आश्रय स्थलों को चिन्हित किया गया है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 31 जुलाई-- घाघरा नदी में बढ़ रहे जल स्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मीडिया बन्धुओं को बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत 10 बाढ़ चैकियाॅ को क्रियाशील कर दिया गया है और 65 आश्रय स्थलों को चिन्हित किया गया है। घाघरा नदी के बाढ़ से 17 ग्राम प्रभावित होंगे, जिसमें लगभग 3000 जनसंख्या प्रभावित होगी, उक्त ग्रामों के अन्दर पानी नही है, केवल कहीं-कहीं रास्ते प्रभावित होने के कारण आवागमन हेतु 24 नाव लगायी गयी है, 134 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होने वाले हैं, जिसमें 80 आबाद एवं 54 गैर आबाद ग्राम हैं। इसमें 27 लेखपालों को भी लगाया गया है। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत बंधे पर प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग को निर्देेशित किया गया है एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशुओं के लिए चारा/भूसा की व्यवस्था कर ली गयी है। खाद्यान्न वितरण हेतु वेण्डर को आवश्यकतानुसार निर्देशित कर दिया गया है। खाद्यान्न में निःशुल्क केरोसीन की व्यवस्था की गयी है। यदि बाढ़ प्रभावितों को आश्रय स्थलों पर शिफ्ट करना पड़ा तो आश्रय स्थल चिन्हित की गयी है, इसमें सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए एसडीएम सगड़ी को निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन टैबलेट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित कर दी गयी है, अन्य दवाएं भी आवश्यकतानुसार सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध करा दी गयी है। 
उन्होने बताया कि बाढ़ खण्ड एक्सीयन को निर्देश दिया गया है बंधे पर जहाॅ-जहाॅ रेन कट होंगे, उसको तत्काल ठीक करायेंगे।
सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के खतरे की स्थिति उत्पन्न होने पर बाहर रहने हेतु लेखपालों की सहायता से लाउडर हेलर से ग्रामों में जानकारी प्रसारित करायी जा रही है। कलेक्ट्रेट व तहसील में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसमें अधिकारियों/कर्मचारियों की 7 दिन, 24 घण्टे (24ग7) ड्यूटी लगा दी गयी है। कलेक्ट्रेट में स्थापित कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर- 05462-220220, मो0नं0-9454417172 है, इस टोल फ्री नम्बर पर कोई भी व्यक्ति बाढ़ से संबंधित समस्याओं के लिए सम्पर्क कर सकता है।



और नया पुराने