Breaking News

पुलिस और तहसील प्रशासन की मिली भगत से जबरन बनाया गया रास्ता।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

हिन्दू युवा वाहिनी के एक व्यक्ति की पैरवी पर हांफता रहा पूरा प्रशासन।

एसडीएम के यहाँ चलती रही पंचायत गांव में लगा दी गयी जेशीबी।

सगड़ी  जीयनपुर कोतवाली के बड़ा गांव पुनापर में रविवार की साम रिटायर्ड अर्ध सैनिक बल के जवान लल्लन प्रसाद सिंह पुत्र स्व लक्ष्मी सिंह ने आरोप लगाया की प्रशासन और पुलिस मिलकर मेरे बाग में जबरन रास्ता निकालने के लिए जबरदस्ती मुझे उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पंचायत के लिए बुलाया और जेशीबी लगाकर बाग से बिना मेरी इजाजत के रास्ता का निर्माण कराने लगें और मौके पर भारी तादाद में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया एव उसके पहले मेरा असलहा भी जमा करा लिया। जिसमे हिन्दू युवा वाहिनी के एक मंत्री के इशारे पर पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से कराया गया।
उन्होंने आरोप लगाया की एक तरफ सरकार एंटी भू माफिया के खिलाफ कार्यवाही की बात की जाती है तो दूसरी तरफ एक कार्यकर्ता के इशारे पर पूरा प्रशासन हांफता नजर आता है।जबकि पीड़ित फौजी ने प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी, मानवाधिकार, आदि से गुहार लगाई है। इस तरह से जबरन दूसरे की जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता के निर्माण की चर्चा क्षेत्र में जोरो से की जा रही है।वही पीड़ित ने सोमवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली में मिट्टी का तेल लेकर 15--20 लोगो के साथ पहुंच कर आत्मदाह की चेतावनी दी पर लोगो ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। तब जाकर तहसीलदार ,कानूनगो लेखपाल गांव में पहुंच कर पैमाइस कर रास्ता को बनने से यह कहते हुए रोक लगा दी कि जबरन किसी की जमीन में रास्ता का निर्माण नही कराया जा सकता जो हुआ गलत हुआ ,भू स्वामी की सहमति से ही रास्ता का निर्माण कराया जा सकता है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                

और नया पुराने