आज़मगढ़।
सगड़ी।
बागखालिस--चुनहवा मार्ग पर जमा रहता है पानी।
जलमग्न सड़क की वजह से आये दिन होती है दुर्घटना।
सगड़ी - तहसील क्षेत्र के बागखालिस बाजार के चुनहवा सम्पर्ग मार्ग पर बरसात एव नाबदान का पानी जमा होने एव गढ्ढे में पूरी तरह से सड़क तब्दील होने से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं की वजह से लोग चोटिल हो रहे है, सड़क मरम्मत की ग्रामीणों ने कई बार मांग की पर विभागीय उदार सिनता के चलते मरम्मत नही हो सकी जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने सड़क के गड्डो में धान रोप कर विरोध जताया।
वही सड़क एक वर्ष से गढ्ढे में तब्दील है पर विभाग ने सरकार के गढ्ढा मुक्त आदेशो के बाद भी सड़क से गढ्ढा मुक्त तो हो नही पाई ऊपर से सड़क पर पूरे वर्ष जल जमाव बना रहता है। जिससे राहगीर आये दिन गिर कर चोटिल होते है, जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोप कर विरोध किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मत नही की गई तो मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध करने वालो में मिनहाज, अतीक, सैफ, कलामुद्दीन, साहिल, अनवार, लीलावती, कमलावती, वकार आदि रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़