Breaking News

गांधीगिरी से गुलाब भेंट कर, छात्रों ने स्वच्छताग्रह के तहत लोगों को किया जागरूक।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

स्वच्छता ग्रह के तहत समाज में स्वच्छता के प्रति लोगों में आएगी जागरूकता- साधना यादव

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा गाँधीगिरी के तहत स्वच्छताग्रह अभियान आज सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कालेज में जारी रहा, छात्रों ने गाँधीगिरी के तहत स्वच्छताग्रह अभियान चलाकर स्वच्छता को परवान चढ़ाने के लिए छात्र छात्राओं ने गुलाब देकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। लोगों को गुलाब देकर जागरूक करते हुए छात्र छात्राओं का प्रतिनिधि करते हुए साधना यादव ने कहा कि- स्वच्छताग्रह के तहत समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूक आएगी। आप सब भी लोगों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करे और खुद अपने आस पास साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

इस अवसर पर सूर्यप्रकाश सिंह एसपी, सत्यम चौबे, बजरंग वीर सिंह, आशीष उपाध्याय, अरुण यादव अंगद प्रजापति  विनोद साहनी आदि छात्र उपस्थित रहे, कार्यक्रम संयोजक विवेक पाण्डेय रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              
  

और नया पुराने