आज़मगढ़।
सगड़ी।
बलात्कारी बाबा राम रहीम को सजा देकर देश के कानून ने दी न्याय को जीत- आशीष यादव
जीयनपुर कोतवाली के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में आज छात्रों ने बलात्कार के मामले में दोषी राम रहीम का पुतला फूँका।
ज्ञातव्य है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (50) को सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया था।
आज सजा के एलान के बाद श्री गांधी पीजी कालेज के सैकड़ो छात्रों ने छात्र नेता आशीष यादव के नेतृत्व में कालेज गेट के पास राम रहीम का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
छात्र नेता आशीष यादव ने कहा कि- आज देश में बलात्कारी बाबा राम रहीम को कानून ने सजा देकर पीड़ित बहनों को न्याय दिया, आज कानून ने न्याय को जीत दिलाकर यह साबित कर दिया न्याय मरता नही, जरूरत है ऐसे बलात्कारी बाबाओ से लोगों को बचाने की।
इस मौके पर सूर्यप्रकाश सिंह एसपी, रविन्द्र यादव, मनीष यादव, योगेश विश्वकर्मा, कुन्दन सिंह, बृजेश यादव, देवव्रत सिंह, गौरव सिंह आदि छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़