Breaking News

पेड़ की टहनी काटते हुए पैर फिसलने से घायल, इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत।

आज़मगढ़।

देवगाव।

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर बच्छिनी गांव मे रविवार को दिन के सवा दो बजे पेड़ पर चढ़कर पेड़ की टहनी काट रहे व्यक्ति का अचानक पैर फिसल गया और वह गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन 108 नम्बर एम्बुलेंस से सीएचसी लालगंज ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार चांदपुर बच्छिनी निवासी 48 वर्षीय बाबूलाल गौंड पेड़ पर चढ़कर पेड़ की टहनी काट रहा था कि अचानक पैर फिसल गया और वह गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने 108 नम्बर एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी लालगंज पहुंचाया जहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजन आटो द्वारा लाश को लेकर घर आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि108 नम्बर एम्बुलेंस से कहने पर बताया गया कि हमें तेल कम मिलता है अब आप लोग आटो से घर जाओ।

रिपोर्ट- अंजनी राय

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               
 

और नया पुराने