आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर थाना क्षेत्र के टेवखर गांव की निवासनी उर्मिला पत्नी अजोर ने थाना में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि तीन माह पूर्व 16 वर्षीय बेटी से गांव के ही सुरेन्द्र पुत्र रामजतन , अमरजीत पुत्र लाल सिंह , सूरज पुत्र मोहन और रोहित पुत्र हरिश्चन्द्र छेड़खानी की थी, मैने इसकी शिकायत उनके परिवार के सदस्यों से की परन्तु उन लोगों के ऊपर कोई असर नहीं हुआ । बीच में इलाज के लिए मैं फरीदाबाद चली गई थी। कि दिनांक 13 अगस्त 017 को रोहित ने मेरी बेटी से कहा कि तुमको सुरेन्द्र की भाभी बुला रही हैं। जब वह सुरेन्द्र के घर पर गई तो देखा कि घर में सुरेन्द्र की भाभी नही है और वह अपने तीनों साथियों के साथ है और उसके देखते ही छेड़ने लगे वह किसी तरह उनके चंगुल से छोड़ा कर अपने घर पहुंचकर आप बीती भाई को सुनाई भाई ने जब शिकायत लेकर उन लोगों के घर गया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर लेकर उपर्युक्त युवकों के खिलाफ अपराध संख्या 170/17 धारा 354, 504 , 506, व पास्को एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटे गई है ।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।