आज़मगढ़।
सगड़ी।
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व प्रशासन सतर्क चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर।
चार भभ्य पांडाल किये जा रहे तैयार एसी, कूलर पंखा,लाइट का बेहतरीन इंतजाम।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार के शहीद पार्क में 30 अगस्त को कागिल शहीद रामसमुझ यादव की सहादत पर 17वे शहीद मेले एव कारगिल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के मूर्ति का अनावरण करेगे। मण्डल के कुल 40 शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गयी है और सपा के वरिष्ठ नेता एव पूर्व मंत्रियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है कि कही से भी कोई तैयारी में कमी न रह जाय। शहीद रामसमुझ यादव कारगिल के 5685 नम्बर तुरतुक पहाड़ी पर जबाजी से लड़ते हुए 30 अगस्त को 22 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए थे। तब से शहीद मेले का आयोजन किया जा रहा है।
वही पार्क में ही हेलीपैड बनकर तैयार हो चुका है।
24×36 का एक मंच जो आठ फुट ऊँचा होगा, 20×32 का सांस्कृतिक मंच, जो 06 फुट ऊंचा होगा एव 500 वर्ग फुट का सदा पंडाल,108×500 वर्ग फुट के तीन पंडाल जो वाटर फ्रूफ होंगे जिससे 25000 हजार से ऊपर के लोगो को बैठने की व्यवस्था होगी। जहाँ बिजली, लाइट,साउंड सहित 09 एसी,70 बड़े कूलर,400 पंखे एव चारों तरफ से बैरिकेटिंग जाली सहित की गई है। टेंट हाउस मालिक संजय पाल ने बताया कि इसके अलावा आगन्तुक कक्ष दो एवं एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाया जा रहा हैं जो सोमवार की रात्रि बनकर तैयार हो जाएगा।
वही 09 फुट ऊँची शहीद मूर्ति जो आठ फुट के बेसमेंट पर खड़ी की जाएगी जिसका अनावरण अखिलेश यादव द्वारा 30 अगस्त को दोपहर 132 बजे अनावरण करेगे। जहाँ आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, गोरखपुर, बस्ती, फैजाबाद, सहित आसपास जिले के सपा के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। जनपद के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमो सहित भोजपुरी फ़िल्म कलाकर खेसारी लाल यादव भी सांस्कृतिक कार्यक्रमो से मनोरंजन करेगे। चप्पे चप्पे पर एल आई यू और पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। जहाँ पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बलराम यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, गीतकार मनोज यादव, राजनाथ यादव, शंकर यादव आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौके का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़