आज़मगढ़।
सरायमीर।
स्थानीय थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने ईदुल अजहा के पर्व को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई ।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर संतोष कुमार सिंह ने की । पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित लोगों ने कस्बा व क्षेत्र में गली और नालों की साफ-सफाई नन्दावं मोड़ से शेरवां नहर तक सड़क पर रोके गन्दे पानी की निकासी व त्योहार के मौके पर बिजली की आपूर्ति व्यवस्था जैसी समस्याओं को हल कराने हेतु अधिकारियों के सामने बात रखी गई। सीओ फूलपुर ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए और अगर कहीं पर किसी तरह की समस्या हो तो उसको अपने थानाध्यक्ष या हमको बता दें ताकि समय रहते उस समस्या का समाधान किया जा सके। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बिजली अधिकारी से बात की जाएगी ताकि त्योहार दिनों में बिजली की आपूर्ति सही ढंग से रहे। त्योहार के दिन कुर्बानी के बचे हुए गोश्त को इधर-उधर न फेंक कर गढ्ढे में फेंक । जिससे गन्दगी उत्पन्न नही हो पाए ।क्योंकि उससे विवाद उत्पन्न हो सकता है त्योहार बुजुर्गों ने खुशी मनाने के बनाया है इसलिए आपको एक दूसरों के साथ मिलजुलकर मनाए। अन्त में थानाध्यक्ष ने पीस कमेटी के बैठक में आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामप्रकाश यादव , राजेश यादव, ओबैदुर्रहमान, मास्टर मोहम्मद तारिक , बबलू यादव महाप्रधान, कलीम जामई , एम जफर खान, पंकज सिंह, राजाराम यादव, अखिलेश जयसवाल, मुशीर अहमद, डॉ. मोहम्मद अलीम, डॉ. अशोक कुमार, गजराज यादव व क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।