मऊ।
मोहम्मदाबाद गोहना के खैराबाद अशरफीया मदरसा के एक कमरे में लगभग 300 बोरी सरकारी गल्ले अवैध रूप से बरामद।
करेंट लगने से सात महीने की गर्भवती महिला की मौत।
मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के हिन्दी भवन पेट्रोल पम्प के सामने सात महीने की गर्भवती महिला बंजारन की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर, रेफर।
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी कस्बा में शनिवार की सुबह नौ बजे आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के दुबारी गांव निवासी मुन्ना पासवान (30) पुत्र स्व. फेंकू शनिवार की सुबह नौ बजे अपने पुत्र को स्कूल छोड़कर बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही वह देशी शराब की भट्ठी से आगे बढ़ा कि सामने से तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मुन्ना की बाइक में जबरदस्त ठोकर मारकर भाग निकली। दुर्घटना होते ही मुन्ना पासवान बाइक समेत सड़क पर गिरकर लहुलूहान होकर अचेत हो गया। दुर्घटना देख आस-पास के लोगों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विषाक्त पदार्थ का सेवन , हालत गंभीर।
कोपागंज थाना हिलसा गांव निवासी रामजीत पुत्र रामध्यान 25 वर्ष जो तीन बच्चों का पिता है उसे किसी लड़की से प्रेम हो गया किसी बात को लेकर प्रेमिका से अनबन हो गई तो क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया हालत गंभीर होने पर चिकित्सार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट- धनंजय दुबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ