आज़मगढ़।
सगड़ी।
बाढ राहत समाग्री ना मिलने से नाराज।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक के ग्राम सभा शाहडीह के सैकडो महिलाओ व पुरूषो ने यह आरोप लगाते हुऐ शाहडीह महुला गढ़वल बांध पर समय क़रीब 3 बजे बाढ़ क्षेत्र का दौडा करने निकले तहसीलदार सदर ओपी त्रिपाठी की गाडी के आगे आ कर रोक लिया तथा घन्टो घेरे रखा और यह आरोप लगाया कि- पुरा शाहडीह ग्राम सभा के लोग बाढ़ से पीड़ित है लोगो के घरो मे पानी घुस गया था और रिगं बांध भी कट गया है जिससे एक हजार आबादी की पुरी जनता बाढ़ से प्रभावित है फसल से लेकर खाने पीने व पशुओ के चारे की परेशानी है ।वर्तमान में नदी बढ़ गयी है प्रशासन ने सभी बाढ़ पीड़ित क्षेत्र मे बगैर भेद भाव से राहत समाग्री बटवाने का आदेश जारी किया है, मगर इस ग्राम सभा मे कुल तीन सौ से ऊपर की बाढ़ से प्रभावित लोगो की लिस्ट बनी मगर तीन दिन से दौड़ रहे है मात्र 15 लोगो को ही राशन व बाढ़ राहत मुहैया कराया गया है ।जब तक हम लोगो को राशन व बाढ़ राहत समाग्री नही मिलेगी हम आप को नही जाने देगे रही बात जाँच की तो आप अपना कर्मचारी लगा कर जांच करा ले इस पर तहसीलदार ओपी त्रिपाठी ने कहा कि- आज रविवार है कल सोमवार को सभी लोगो को राशन व राहत समाग्री दी जायेगी उस पर भी लोग नही माने ग्रामीण घेराव की सुचना पाकर शाहडीह के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव पहुँचे और किसी तरह ग्रामीणो को समझा बुझा कर ग्रामीणो से तहसीलदार को मुक्त कराया जब इस संबन्ध मे सगड़ी के तहसीलदार पीके राय से बात की गयी तो उन्होंने बताया की महुला से सहदेवगंज तक कुल 52 ग्राम सभा के 8016 लोगो को बाढ़ राहत समाग्री व राशन दिया जाना है। 6000 हजार लोगो को अब तक राहत समाग्री दी जा चुकी है, शेष लोगो को जल्द से जल्द दो दिनो मे बाँट दी जायेगी इसकी तैयारी पुरी कर ली गयी है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़