लगभग 1.5 लाखों रुपए की 1800 शीशी (कुल 360 लीटर) अबैध देशी शराब व चार पहिया वाहन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: यासिर

थाना-सरायमीर

        
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अवैध शराब व मादक पदार्थ तथा गोवंश से सम्बन्धित अपराधों की रोक थाम के तहत दिनांक 14.07.2020 को पुलिस बूथ कस्बा सरायमीर के बगल से 40 पेटी (1800 शीशी) कुल 360 लीटर अबैध देशी शराब सहित दो नफर अभियुक्तगण 1. राजकुमार तिवारी पुत्र स्व0 रामलखन तिवारी निवासी बभनगांवा देहात, सुल्तानपुर 2. भगवान दास यादव पुत्र स्व0 प्रभूदीन यादव निवासी सुखचैन का पूर्वा कूरेभार, सुल्तानपुर को मुखबीर की सूचना को गिरफ्तार किया गया।  उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/20 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त गणों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त राजकुमार तिवारी व भगवान दास उपरोक्त द्वारा काफी समय से लुक-छिपकर अवैध शराब की तस्करी व बिक्री का कार्य किया जा रहा था। पुलिस की मुखबिरी व मुस्तैदी के चलते अभियुक्त गण को दिनांक 14.05.2020 को अवैध शराब की पेटियों के साथ पकड़ लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. राजकुमार तिवारी पुत्र स्व0 रामलखनतिवारी निवासी बभनगांवा देहात, सुल्तानपुर

2. भगवान दास यादव पुत्र स्व0 प्रभूदीन यादव निवासी सुखचैन का पूर्वा कूरेभार, सुल्तानपुर

बरामदगी-

1. 40 पेटी (1800 शीशी ) देशी नजायज शराब बरामद कुल 360 लीटर।

2. 01 अदद चार पहिया वाहन 

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 122/20 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम थाना सरायमीर आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्र0नि0 श्री अनिल कुमार सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़
2. उ0नि0 श्री विपिन कुमार यादव थाना सरायमीर आजमगढ़
3. हे0का0 विहंगल यादव थाना सरायमीर आजमगढ़
4. का0 राजू सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़
5. का0 रजनीश गौड़ थाना सरायमीर आजमगढ़ 
6. का0 अश्वनी कुमार यादव थाना सरायमीर आजमगढ़
7. का0 मिथिलेश कुमार यादव थाना सरायमीर आजमगढ़।

और नया पुराने