Breaking News

पशु तस्कर गिरफ्तार, पशु समेत अवैध असलाह, टाटा मैजिक बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज।

6 राशि पशु ( 05 राशि पड़वा व 01 राशि पड़िया)  तथा एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 अदद टाटा मैजिक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो / वांछित अभियुक्तो /पशु तस्करी से सम्बन्धित अभियुक्तो  की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में निर्देशन में आज दिनांक 15.07.2020 प्रभारी निरीक्षक महराजगंज नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह का0 बीरेन्द्र यादव व का0 मो0 मेराज के मुखबिर की सूचना पर रुपयनपुर पुलिया वहद् ग्राम रुपयनपुर पर चेंकिग के दौरान एक टाटा मैजिक पर सवार 02 नफर अभियुक्तगण को 06 राशि पशु ( 05 राशि पड़वा व 01 राशि पड़िया) तथा एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ समय 2.15 बजे भोर गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम क्रमशः 1.जुम्मन पुत्र बदन निवासी पड़ेरुआ थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ 2. सुरजन यादव पुत्र शंकर यादव निवासी देवारा हरखपुरा ( कौवापुर ) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 136/20 धारा 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 2. मु0अ0सं0 137/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ  पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 136/20 धारा 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना महराजंगज जनपद आजमगढ ।
 2. मु0अ0सं0 137/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.जुम्मन पुत्र बदन निवासी पड़ेरुआ थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, 

2. सुरजन यादव पुत्र शंकर यादव निवासी देवारा हरखपुरा ( कौवापुर ) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

1. 06 राशि पशु ( 05 राशि पड़वा 01 राशि पड़िया ) 
2. एक अदद तमंचा 315 बोर , दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

3. 01 अदद टाटा मैजिक ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. SHO श्री नन्द कुमार तिवारी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
3.का0 बीरेन्द्र यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
4. का0 मो0 मेराज थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने