Breaking News

पात्र हस्तशिल्पियों से आवेदन पत्र सहित कलाकृतियाॅ दिनांक 15 अगस्त 2020 तक प्राप्त की जायेंगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 03 जुलाई--उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उ0प्र0 सरकार के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 कानपुर द्वारा विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना संचालित की जाती है। इस योजनान्तर्गत दो प्रकार के पुरस्कार दिये जाते हैं, जिसमें 1-राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार तथा 2-दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार। इस योजना के अन्तर्गत 20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं 20 दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार दिये जाने का प्राविधान है।
उपरोक्त सम्बन्ध में उन्होने सूचित किया है कि जनपद आजमगढ़ के जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय द्वारा पात्र हस्तशिल्पियों से आवेदन पत्र सहित कलाकृतियाॅ दिनांक 15 अगस्त 2020 तक प्राप्त की जायेंगी। अतः पुरस्कार हेतु इच्छुक हस्तशिल्पी अपनी कलाकृति की उत्कृष्टता प्रमाणित करने हेतु कलाकृति की उत्पादन के विभिन्न चरणों/प्रक्रियाओं की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी के साथ निर्धारित प्रारूप पर आवेदन जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ कार्यालय में निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते हैं।  

और नया पुराने