Breaking News

संक्रमित मिला सफाईकर्मी 151 के सैंपल भरे।

बदायूं।

बदायूं: नगर पालिका के सफाई कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद से नगर पालिका कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर एक कैंप लगाया गया। जिसमें नगर पालिका, तहसील कार्यालय एवं संक्रमित व्यक्ति की गली के लोगों समेत 151 लोगों के सैंपल भरे हैं। टीम ने उनके संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन किया है।सीएचसी के प्रभारी डा. गौरव वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों पालिका के एक सफाई कर्मचारी संक्रमित निकला था। जिसको उझानी कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके संपर्क में आने वाले संदिग्ध लोगों के लिए नगर पालिका कार्यालय पर शिविर लगाकर सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या एक खैरी रोड निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसे क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। शीघ्र कैंप आयोजित संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इधर पालिकाध्यक्ष ने पालिका में लगे कैंप में जाकर अपना सैंपल दिया है।
रिपोर्ट: यीशूदास


और नया पुराने