बदायूं।
बदायूं: जगत ब्लाक क्षेत्र के कस्बा सखानू की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ में कोरोना संक्रमित निकली है। बताते हैं कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति का तीन महीने पूर्व इंतकाल हो गया था।
तब से उनकी हालत ख़राब चल रही थी। उन्होंने भोजन तक खाना छोड़ दिया है। इससे परिवार वालो भी चिंतित थे। करीब पंद्रह दिन पहले परिवार वालो उन्हों अलीगढ़ ले चले गए जहां एक दिन पहले वह जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई। इस समय उनका अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। इसके बारे में जब सखानू नगर पंचायत प्रशासन को जानकारी हुई तो पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है।
रिपोर्ट: यीशु दास