Breaking News

गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000 रु 0 का इनामीया वाँछित तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000 रु 0 का इनामीया वाँछित तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान चोर , लूटेरे , वाँछित इनामिया अपराधी व गोवध से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय , ग्रामीण आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी फूलपुर महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी सरायमीर  अनिल कुमार मय फोर्स क्षेत्र का दौरा कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि पोनापोखर मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल सिंह, उ0 नि 0 श्री विपिन कुमार सिंह ,  .हे 0 का 0 विहंगल यादव, का 0 राजू सिंह,.का 0 रजनीश गौङ के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली तो उसके पास से एक अदद 315 बोर का तमान्चा एक कारतुस मिला। नाम-पता मो 0 जावेद उर्फ सोनू पुत्र मो 0 जहीर सा 0 फत्तेपुर लोहानपुर थाना मेहनगर आजमगढ बताया इसका जहानागंज में पंजीकृत मु 0 अ 0 सं 0 88/20 धारा 3 ( 1 ) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ से सम्बन्धित वांछित  को आज दिनाँक 05.07.2020 को समय करीब 8.30 बजे गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर



और नया पुराने