Breaking News

पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 25 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 17 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 25 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जो   01व्यक्ति सिविल लाइन आजमगढ़, 01 व्यक्ति मसीरपुर लालगंज, 01 व्यक्ति छाजू पट्टी पवई, 01 व्यक्ति फूलपुर, 02 व्यक्ति अतरौलिया ,01 व्यक्ति सैदपुर मार्टिनगंज, 01व्यक्ति 20 वी वाहिनी पीएसी बलरामपुर, 01 व्यक्ति मेहनाजपुर लालगंज, 01 व्यक्ति रौनापार आजमगढ़, 01 व्यक्ति कटरा कोतवाली आजमगढ़, 06 व्यक्ति मेहनगर,  03 व्यक्ति बरईपुर बिलरियागंज, 01 एक व्यक्ति रसूलपुर मुबारकपुर, 01 व्यक्ति हरबंशपुर आजमगढ़, 01 व्यक्ति अजमतगढ़, 01  व्यक्ति अमुआरी नारायनपुर, 01 व्यक्ति एकरामपुर चकईनामी पल्हनी का रहने वाला हैं।  
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त  कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। 
 सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 427 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में  149 एक्टिव केस हैं, 268 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 10 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

और नया पुराने