Breaking News

सरायमीर कस्बा में 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद हड़कंप।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सरायमीर। स्थानीय कस्बा में 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद हड़कंप 56 महिला पुरुष बच्चों का सैंपल लिया गया। ज्ञात हो सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला निवासी 65 वृद्धा महिला प्रमिला बरनवाल पत्नी शिवकुमार बरनवाल की रिपोर्ट मंगलवार को पाजिटिव आने के बाद  वार्ड न 8 को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है ।
प्रवेश वर्जित कर दिया गया है । वृहस्पतिवार को विकास खण्ड मिर्जापुर चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम लेकर कस्बा सरायमीर पहुंचकर के प्राथमिक विद्यालय में  कैंप लगाकर कंटेन्मेंट जोन के कुल 56 महिला, पुरुष व बच्चों का सैंपल लिया गया है ।
डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि चार दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। अगर किसी की रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो उसको ले जाने के लिए हमारी टीम आयेगी।बाकि लोग अपनी रिपोर्ट ब्लाक से ले सकते हैं इस अवसर पर एलटी.  डी. एम. मिश्रा,  एलए. अभिमन्यु यादव, फार्मेसीट राकेश कुमार, सीएचओ प्रियंका गौतम, बेभवस्वर , अरूण यादव, गोबर्धन, विरेन्द्र व वार्ड के सभासद विक्की  बरनवाल सहयोगी रहे।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने