बदायूँ।
बदायूं: वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। किसान रात्रि अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। वहीं उसके नजदीक सो रही थी पत्नी। हत्यारे आए और गाल रेतकर चले गए, लेकिन पत्नी को कुछ भी पता नहीं चला। सुबह परिवारवालों ने किसान की लाश देखी तो इस की सूचना पर थाना पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। 70 वर्षीय श्रीपाल वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्यौली निवासी थे। वह खेतीबाड़ी कराकर अपने व अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवारवालों के मुताबिक श्रीपाल के दो बेटियां और एक बेटा चरन सिंह है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। रात को चरन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहा था, जबकि श्रीपाल घर के बाहर खुली जगह में सो रहे थे। नजदीक में उनकी पत्नी गायत्री की चारपाई पड़ी थी।सुबह पांच बजे गायत्री उठी, तो किसान की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी। उसको देख कर गायत्री की चीख-पुकार सुनकर। इससे परिवारवालो भी जाग गए । कुछ ही देर में पड़ोस के दर्जनों लोगों मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था इसके बाद हत्यारे उसकी ही लुंगी ओढ़ाकर भाग गए और परिवारवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसकी सूचना मिलते ही एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा पहुंच गए। उन्होंने परिवारवालों से जानकारी ली।
बुजुर्ग की हत्या में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। एसपी देहात ने बहुत जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रिपोर्ट: यीशु दास

