Breaking News

सांप काटने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवां ( पुरवां) गांव में सांप काटने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत। मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरवां ( पुरवां)) निवासी मोहम्मद लारेब के 8 वर्षीय मोहम्मद आरिज को बीती रात सांप काट लिया।जब परिवार के सदस्यों को आरिज  को सांप काटने की जानकारी हुई तो पहले फूलपुर निजी डाक्टर के यहां लेग गए डाक्टर ने आरिज की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।आजमगढ़ ले जाते समय आरिज की रास्ते में मौत हो गई। आरिज की मौत की खबर सुनकर परिवार में  कोरहाम मच गया। मृतक का रात में कफन-दफन कर दिया गया।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर




और नया पुराने