Breaking News

बाबा भवरनाथ मन्दिर में प्रबंधक विपिन सिंह डब्बू को सैनिटाइजर मशीन दी गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ : कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए आज इनरव्हील क्लब नवेली की ओर से बाबा भवरनाथ मन्दिर में प्रबंधक विपिन सिंह डब्बू को सैनिटाइजर मशीन दी गई !
 क्लब की अध्यक्ष आराधना गोयल ने बताया कि लगातार पूरे देश,प्रदेश व जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  सावन का पवित्र महीना होने के कारण बाबा भवरनाथ मन्दिर में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं जबकि मंदिर प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है लोग शारीरिक दूरी बना कर बाबा के दर्शन भी कर रहे हैं ऐसे में हमारी संस्था ने भी लोगों लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज मंदिर प्रबंधक जी को एक हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन  5 लीटर का गैलन सैनिटाइजर जो रिफिल करने के लिए तथा 100 पीस मास्क मंदिर में रहने वाले अन्य लोगों के लिए दिया गया उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब नवेली की तरफ से जो भी समाज के लिये सहयोग होगा हम अवश्य करेंगे ! इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में एक आम का भी पौधा लगाया गया !
 मंदिर प्रबंधक विपिन सिंह डब्बू ने सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर निमिषा अग्रवाल, रीना गर्ग, योगिता अग्रवाल, मोना अग्रवाल आदि सहित मंदिर के अनिल सिंह, मंगल बाबा, गणेश गिरी आदि उपस्थित रहे।




और नया पुराने