Breaking News

महराजगंज में दो दुकानों का शटर तोड़ लाखों का माल पार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

महराजगंज।

  भैरव जी स्थान के निकट उसुर कुढ़वा चौराहे पर बीती रात चोरों ने दो किराना व पान मटेरियल की दुकानों को अपना निशाना बनाया और शटर का साइडा तोड़कर नकदी सहित लाखों का माल उड़ा ले गए ।
     बाबूसलार रोड पर उसुर कुढ़वा गांव निवासी रामवृक्ष यादव तथा हूँसेपुर, भरौली निवासी हरिद्वार मौर्य की एक ही मकान में अगल-बगल किराना व पान मैटेरियल की दुकान है । अनलॉक डाउन के नियमानुसार गुरुवार को दक्षिण पटरी स्थित उक्त दुकाने खुली थी । शाम 7:00 बजे दुकान बंद करने के बाद इन दुकानदारों ने दुकान के अंदर लगभग 9:00 तक बिक्री आदि का हिसाब किताब बनाया उसके बाद घर चले गए । 
सुबह लगभग 6:00 बजे आसपास के लोगों ने सटर का साइडा टूटा हुआ देखा तो दुकान मालिकों को सूचित किया जिस पर वह भी आनन-फानन में पहुंचे तो देखा कि शटर के साइडे को तोड़कर शटर खोल दिया गया था तथा मौके पर एक बल्ली पड़ी हुई थी । दुकानदारों ने दुकान के अंदर छानबीन किया तो पता चला कि इस चोरी की घटना में रामवृक्ष यादव का नकद  बीस हजार का सिक्का तथा गुटखा, सिगरेट आदि पान मटेरियल का लगभग 25 हजार रुपए का सामान गायब हुआ है । वहीं हरिद्वार की दुकान से 12 हजार रुपए के सिक्के सहित 20 हजार रुपए नगद व सिगरेट, गुटका, पान मैटेरियल व किराने का सामान लगभग तीस हजार का  चोरी हुआ है । इस संबंध में पीड़ितों द्वारा स्थानीय पुलिस को तहरीर दे दी गई है ।






और नया पुराने