Breaking News

सर्पदंश से किशोर की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

महराजगंज

नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (नाउ का पूरा) निवासी आशीष यादव उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र रामसागर यादव की बीती रात सांप काटने से मौत हो गई ।
    जानकारी के अनुसार उक्त किशोर गुरुवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे घर में खाना खाकर बर्तन रखने के लिए आंगन के पास गया तभी उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया किंतु वह देख नहीं सका, और परिवार वालों को बताया कि मुझे हाड़ी काट ली है । इसके बाद वह गांव में खेलने चला गया कुछ देर बाद लौटा तो घर पर सो गया । शाम लगभग 6:00 बजे सो कर उठा तो उसने परिजनों को बताया कि उसकी आंख से दिखाई नहीं दे रहा है और बेचैनी हो रही है । इस जानकारी के बाद परिजन उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने सर्पदंश की बात बताते हुए प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाने की सलाह दी । परिजन सिधारी स्थित प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए जहां पर इलाज तो शुरू हुआ किंतु उसकी स्थिति बिगड़ती गई और देर रात मौत हो गई । मृत किशोर कक्षा आठ का छात्र था तथा दो भाई वह दो बहनों में चौथे नंबर का था । इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है ।



और नया पुराने