Breaking News

सरायमीर कस्बा में फिर मिला एक कोरोना पाजिटिव।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर। स्थानीय कस्बा फिर मिला एक कोरोना पाजिटिव से दहशत का माहौल । ज्ञात हो कि सरायमीर कस्बा व क्षेत्र कोरोना मुक्त था 14 जुलाई 020  को कस्बा के महाजनी टोला में एक महिला कोरोना पाजिटिव आने के बाद लगातार कस्बा व क्षेत्र में कोरोना संक्रामिक रोगी की बढ़ोतरी हो रही।सरायमीर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव में पांच रोगी कोरोना के मिले सरायमीर के महाजनी टोला में प्रमिला बरनवाल व उसके बहु को कोरोना पाजिटिव आया।आज कस्बा के पठान टोला में 40 वर्षीय अबुशाद पुत्र निसार जो फूलपुर में संविदा पर सफाई का काम करता है उसकी फूलपुर में सैंपल लेकर जांच हुई तो पाजिटिव मिला। पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सा की टीम अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां डॉ. काशीफ नदीम आलम के नेतृत्व में पहुंचकर अबुशाद को आईसुलेशन सेंटर लेग गई।कस्बा में एक और पाजिटिव मिलने की खबर पर नगर पंचायत सरायमीर के सफाई कर्मी मौके पहुंचकर अबुशाद के घर व आसपास के गलियों में सैंटराइजिंग किया। कस्बा में लगातार रिपोर्ट पाजिटिव आने से दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने