Breaking News

बायोमेट्रिक क्लोनिंग के जरिये जनता के खातों से पैसे उड़ाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनगर

दिनांक- 07.07.2020 को अनमोल सिंह पुत्र स्व0 सत्यनरायण सिंह ग्राम पिथौरपुर थाना-मेहनगर, आजमगढ़ द्वारा थाना मेहनगर पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि उसके खाते से विभिन्न तिथियों में दस-दस हजार करके 30 हजार रूपये निकल गये। जिसके बारे में उसने जानकारी किया तो यह निकासी आधार कार्ड के माध्यम से हुई थी। जिसको किसी साईबर अपराधी ने किया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 97/20 धारा 420 भादवि 66सी/66डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मेहनगर द्वारा प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मेहनगर व साईबर सेल को घटना के अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतुनिर्देशित किया गया। घटना के अनावरण में लगी टीमों द्वारा साक्ष्य विकसित करने पर पता चला कि यह अपराध बायोमेट्रिक क्लोनिंग के जरियें किया गया है। विवेचना के दौरान अभियुक्त 1- सोनू पटेल पुत्र रामकेवल निवासी भूसवल पोखरा थाना रौनापार 2- चन्द्रशेखर पटेल पुत्र विक्रम पटेल सा0 भूसवल पोखरा थाना रौनापार आजमगढ़ 3- जय हिन्द यादव पुत्र मुंशी यादव सा0 रशीदाबाद थाना-जीयनपुर आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया जिन्हे आज दिनांक 09.07.2020 को समय 11.10 बजे प्रभारी निरीक्षक मेहनगर श्री दुर्जेन्द्र सिंह द्वारा देवईक बाजार से गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 

पूछताछ का विवरणः-अभियुक्त गण से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया कि किसी सरकारी योजना के नाम पर गाँव में जाते है और लोगों से आधार कार्ड की प्रति लेकर एक अंगूठे की छाप ले लेते है और उसी अंगुठे की छाप से क्लोन तैयार कर अपनी सांठ-गांठ के ग्राहक सेवा केन्द्र से उनके खाते का पैसा निकाल लेते है। 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0- 97/20 धारा 420 भादवि 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना-मेहनगर, आजमगढ़।
2. मु0अ0स0- 100/20 धारा 419/420 भादवि थाना-तरवां, आजमगढ़।

आपराधिक इतिहास(अभियुक्त चन्द्रशेखर पटेल पुत्र विक्रम पटेल)

1. मु0अ0सं0- 65/16 धारा 147/148/323/452/506 भादवि थाना-रौनापार आजमगढ़ 
2. मु0अ0स0- 97/20 धारा 420 भादवि 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना-मेहनगर, आजमगढ़।
3. मु0अ0स0- 100/20 धारा 419/420 भादवि थाना-तरवां, आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- सोनू पटेल पुत्र रामकेवल निवासी भूसवल पोखरा थाना रौनापार, आजमगढ़
2- चन्द्रशेखर पटेल पुत्र विक्रम पटेल सा0 भूसवल पोखरा थाना रौनापार आजमगढ़ 
3- जय हिन्द यादव पुत्र मुंशी यादव सा0 रशीदाबाद थाना-जीयनपुर, आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक मेहनगर श्री दुर्जेन्द्र सिंह मय हमराह थाना-मेहनगर, आजमगढ़।
2. आरक्षी मनीष कुमार सिंह, साईबर सेल, जनपद-आजमगढ़ ।


और नया पुराने