हमीरपुर: 4 जुलाई 2020
रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन/जलालुद्दीन जावेद
सिसोलर थानाक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव भटुरी मे बीती रात करीब 1:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई ।घरवालों को जबतक इसकी जानकारी हुई तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।गांव वालों की सहायता से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग ने गरीब के आशियाने को पूरी तरीक़े से जलाकर राख कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक आग से नगदी सहित जेवर व अनाज सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया है।
पीड़ित जगदेव सिंह का कहना है कि अभी हाल ही में मैंने अपने लड़के की शादी की थी ।शादी में जो जेवरात,बर्तन मिले थे वो सब आग में जल गए है।साथ ही घर मे रखा लगभग 10 क्विंटल गेहूं ,कपड़े सब जल गये है।फायर बिग्रेड के बारे मे पीडि़त ने कहा कि फायर बिग्रेड को लगातार फोन लगाते रहे बड़ी मुश्किल में फोन लगा मगर फायर बिग्रेड हमेशा की तरह जब तक आई तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए नहीं आया था।