बदायूँ।
बदायूं: शहर में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पाज़िटिव मिले हैं। शनिवार की रात आई जांच रिपोर्ट में रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार, लिपिक को और महिला अस्पताल के सात कर्मचारियों सहित जिले में अन्य सोलह और कोरोना पाज़िटिव निकले हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। शनिवार रात स्वास्थय विभाग के पास 77 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 61 सैंपल निगेटिव निकले। 16 कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार रात आई जांच रिपोर्ट में रजिस्ट्री कार्यालय के रजिस्ट्रार,सब रजिस्ट्रार और लिपिक कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। इनमें रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार आवास विकास और लिपिक काली सड़क निवासी हैं। वह लगातार कार्यालय आ रहे थे। जब उनको अपनी तबीयत खराब सी महसूस हुई। तब उन्होंने अपने सैंपल कराये थे। इसमें तीनों लोग कोरोना पाज़िटिव निकले हैं।उनके अलावा महिला अस्पताल में तैनात सात कर्मचारी कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। पिछले दिनों में महिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन कोरोना पाज़िटिव मिला था। इस बाद में स्टाफ नर्स समेत चार और संक्रमित पाए गए। अब महिला अस्पताल के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है जबकि कुछ मरीज भी पाज़िटिव पाए गए हैं। इनके अलावा शहर के आवास विकास में और चित्रांश नगर में एक-एक पाज़िटिव मिले हैं। जबकि पक्का बाग मोहल्ले में चार संक्रमित मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंंधितों के घर पर पहुंच रही है और उन्हें कोविड अस्पताल में भेजा जा रहा है। बदायूं में शनिवार रात को कुल 77 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 61 सैंपल निगेटिव और 16 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन रजिस्ट्री कार्यालय से, सात महिला अस्पताल, एक आवास विकास, एक चित्रांश नगर और चार पक्का बांग मोहल्ले में कोरोना पाॅज़िटिव निकले हैं। सभी को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट: यीशु दास