Breaking News

पत्रकारों की बैठक में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर जताया आक्रोश, दो मिनट का मौन रख कर व्यक्त की शोक संवेदना।

मऊ।

चिरैयाकोट।

कवरेज डेस्क: चिरैयाकोट के स्थानीय विद्यालय घुरभारी यादव इण्टर कालेज समाउद्दीनपुर चिरैयाकोट में आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक प्रांतीय संरक्षक संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश निशाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि- हमारे पत्रकार बन्धु समाज का आईना है, पत्रकारिता की गरिमा को बचाते हुए निष्पक्ष समाचार संप्रेषण करें, ताकि कुछ चंद लोगों की वजह से पत्रकारिता की गिरती हुई छवि को बचाया जा सके।
उन्हीने कहा कि- कोरोना के सफाया के लिए सभी को शारिरिक दूरी का पालन करना ज़रूरी है, तभी देश से कोरोना को भगाया जा सकता है। 

बैठक में पूर्वांचल प्रभारी अजय कुमार मिश्र के द्वारा प्रदेश संरक्षक की उपस्थित में शन्नू आज़मी उर्फ एसबी रहमान को जिलाध्यक्ष मऊ तथा गिरीशचंद यादव को जिला संरक्षक मऊ के पद पर मनोनीत किया गया। 
श्री मिश्र ने आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मुख्य उद्देश्यों को विस्तार से पत्रकारों को बताया, बैठक में मंडल अध्यक्ष रोशन लाल ने अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय संरक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने आए हुए, सभी पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सबका आभार जताया और कहा कि- हमे एकजुट होकर पत्रकारों की लड़ाई लड़नी है, जिसमे आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी तन मन धन से तैयार हैं। 
संचालन मण्डल महामंत्री डॉ अशोक चौहान ने किया, इस बैठक में आए हुए सभी पत्रकार बंधुओं को कोरोना वारियर्स समानपत्र से सम्मानित किया गया। 

बैठक के अंत में वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर आक्रोश जताया गया तथा दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी महामंत्री आज़मगढ़ नूरुलऐन फ़िरोज़ी,तहसील मेहनगर संरक्षक प्रधान गोरख राजभर, सुदर्शन यादव, रामजीत यादव, जगन्नाथ यादव, प्रोफेसर प्रेम चंद यादव, नेहा सिंह, लक्षमीना यादव, फौजदार यादव, शशिभूषण, अच्छेलाल, ओमकार यादव, रामअशरे सिंह,आदि लोग मौजूद थे।

साथ ही विद्यालय के संस्थापक रहे स्वर्गीय घुरभारी यादव की चौथी पूर्णतिथि पर उनके चित्र पर सभी लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्दांजलि अर्पित की उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

और नया पुराने