Breaking News

अपमिश्रित शराब एवम् स्प्रिट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज।

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण,विक्री एवम् परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ़ पंकज पाण्डेय  तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 अकमल खां के निर्देशन में आज दिनांक 19.7.2020 को प्रभारी निरीक्षक थाना जहानागंज श्रीमती ज्ञानू प्रिया द्वारा आबकारी निरीक्षक के साथ मुखबिर की सूचना पर समय करीब 8.30 बजे धरमनपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ से अभियुक्त रामदुलारे राजभर पुत्र निर्मल राजभर निवासी ग्राम खल्लोपुर थाना जहानागंज आजमगढ को 20-20 लीटर की पांच जरिकेन मे 100 लीटर अपमिश्रित शराब,50 लीटर अवैध स्प्रिट तथा अपमिश्रित शराब से भरी 300 छोटी पाउच  व पाउच बनाने वाली 02 अदद सीलर मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रामदुलारे यह शराब धरमनपुर निवासी झिनकू यादव के यहा बनाता और बेचता है । झिनकू यादव पहले भी अपमिश्रित शराब निष्कर्षण एवं बिक्री में जेल जा चुका है ।  गिरफ्तारी व बरामगदी के आधार पर मु0अ0स0 151/20 धारा 272/273 भादवि व 60  आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त राम दुलारे उपरोक्त झिन्कु यादव के यहा शराब बनाने का कार्य लगभग 10 दिन से कर रहा था इसके बदले में झिन्कू यादव द्वारा प्रतिदिन उसको 500 रूपया मजदूरी के रूप में दी जाती थी तथा तैयार पाउच को झिन्कु यादव द्वारा उसे बेचने के लिये दिया जाता था । उसको बेचकर वह अपना तथा अपने परिवार का खर्च चला रहा था  । अभियुक्त द्वारा शराब बनाने व बेचने की बात स्वीकार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

रामदुलारे राजभर पुत्र निर्मल राजभर निवासी ग्राम खल्लोपुर थाना जहानागंज आजमगढ 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0- 151/20 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

1. 100 लीटर अपमिश्रित शराब                    2.  250 लीटर अवैध स्प्रिट 

3. अपमिश्रित शराब से भरी 300 छोटी पाउच  

4. पाउच बनाने वाली 02 अदद सीलर मशीन 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1. प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया थाना जहानागंज मय हमराह जनपद आजमगढ़

2. आबकारी निरीक्षक श्री विजय कुमार मय हमराह अधि0/कर्मचारीगण


और नया पुराने