आज़मगढ़।
सगड़ी।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कवरेज डेस्क: पूर्व विधायक स्व. सर्वेश सिंह "सीपू" की सातवीं पुण्य तिथि पर रविवार को जीयनपुर नवोदय नगर स्थित विधायक आवास पर परिवार ने अश्रुपूरित नयनों से श्रद्धांजलि दी।
बताते चलें कि- 19 जुलाई 2013 को सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह "सीपू" की उनके जीयनपुर स्थित आवास के सामने ही बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें उनके साथ ही भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता और चंद्रभान चौबे की भी मौत हो गई थी।
तबसे प्रतिवर्ष 19 जुलाई को स्व० सर्वेश सिंह "सीपू" सहित अन्य 4 लोगों की पुण्यतिथि मनाई जाती है।
इस वर्ष लॉक डाउन के चलते श्रद्धांजलि कार्यक्रम को बृहत रूप नहीं दिया गया, और परिवार के ही लोगों ने विधायक आवास पर नम एवं भीगीं आंखों से विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक स्व० सर्वेश सिंह "सीपू" एवं उनके साथ स्व० भरत राय, स्व० चंद्रभान चौबे,स्व० जितेंद्र,और संजय विश्वकर्मा की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें याद किया, साथ ही मास्क का वितरण किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सबसे पहले उनकी पत्नी सगड़ी विधायक बंदना सिंह, उनके पुत्र धैर्य सिंह, पुत्री आरोही सिंह, उनके बड़े भाई संतोष सिंह "टीपू", बहन रेखा सिंह, पिंटू सिंह
अरुण सिंह, सिद्धार्थ सिंह राठौर उर्फ यश सिंह, धैर्य सिंह, कृतिका सिंह, सुमन सिंह, नीतू सिंह विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान विधायक बंदना सिंह ने कहा कि- आज का दिन कभी नहीं भूल सकती, पति के हत्यारों के विरुद्ध कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, जब तक कि उन्हें सजा न मिल जाए। उन्होंने आगे कहा कि- मेरा अतीत एक बुरा सपना था जो बीत चुका है, अपने पति के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
संतोष सिंह टीपू ने कहा कि- सात वर्ष पहले हमारे छोटे भाई की हत्या की गई थी, मेरा भाई इस क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता था, हमारा प्रयास रहेगा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरु, उन्होंने आगे खेद व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनता से कहा कि- इस वर्ष कोरोना के चलते श्रद्धांजलि कार्यक्रम कराना संभव नहीं था, जिसके लिए मैं किसी को आमंत्रित नहीं कर पाया इसका हमें खेद है।