आज़मगढ़।
रिपोर्ट: उदय मोदनवाल
सगड़ी- जीयनपुर।
जीयनपुर। सफाई अभियान और कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए शनिवार को सुबह 09 बजे के करीब जीयनपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी निकले नगर की सफाई करने। ख़ास तौर पर कंटेंटमेंट ज़ोन को सेनेटाइज किया गया।
इस कोरोना जैसे महामारी की रोकथाम के लिए नगर पंचायत ने कंटेनमेंट ज़ोन एरिया को कराया सैनेटाइज इस मौके पर तहसीलदार साहब ने कंटेनमेंट एरिया की साफ सफाई का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए हमें भी सफाई और सावधानी का ध्यान देना बहुत जरूरी होना चाहिए।