आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 जुलाई-- कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील किया है कि अभी भी कोरोना वायरस का खतरा टला नही है, इसलिए आप सभी अपने घरों में ही रहें, बहुत ही आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें, घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगायें, मास्क को सही तरीके से पहने, नाक व मुॅह पूरी तरह से ढ़का होना चाहिए। बाहर जाते समय 02 गज की दूरी का पालन करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखें, अपने हाथों को बार-बार धोते रहें तथा हाथों से मुॅह, नाक को न छूए।
जिलाधिकारी ने आम जनता से यह भी अपील किया है कि स्वास्थ्य विभाग के जो कर्मचारी सैम्पलिंग लेने जा रहे हैं उनका सहयोग करें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने व्यापारी बन्धुओं से अपील किया है कि अपने दुकानों पर सेनिटाइजर रखें, जो ग्राहक दुकान पर आते हैं, उनके हाथों को सेनिटाइज करें। अपने कर्मचारियों को ग्लब्स और मास्क पहनने हेतु जागरू करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने व्यापारी बन्धुओं से अपील किया कि अपने दुकानों पर एक रजिस्टर रखें, जो ग्राहक दुकान पर आते हैं, रजिस्टर में उनका नाम, पता व मो0नं0 दर्ज करें और कोरोना महामारी के गाईड लाईन का अनुपालन करें।