Breaking News

हमले में घायल गंधरोली गांव के प्रधानपति की हुई मौत।

बदायूं।

बदायूं: गांव में सीसी रोड निर्माण के दौरान नाली को लेकर हुए विवाद में हुए हमले में घायल प्रधानपति की इलाज के दौरान चंदौसी के निजी अस्पताल में मौत हो गई। प्रधानपति थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा तरमीम किया जाएगा। पुलिस नामजदों की तलाश कर रही है। घटना थाना क्षेत्र के गांव गंधरोली की है। यहां की प्रधान आशा देवी का पति लालाराम थाने का हिस्ट्रीशीटर था। गांव में सीसी रोड निर्माण के दौरान यामीन आदि से नाली ऊंची करने को लेकर उसका विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर यामीन समेत उसके साथी यकीन, इरफान और अबरार ने मिलकर धारदार हथियार से प्रहार कर लालाराम को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए, यहां सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की खबर पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को सील करके बदायूं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा तरमीम किया जाएगा।

रिपोर्ट: यीशूदास

और नया पुराने