Breaking News

जीयनपुर नगर पंचायत के निर्वाचित सभासद उपजिलाधिकारी के सामने पत्रक के साथ विरोध प्रदर्शन दिखाएंगे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: उदय शंकर

जीयनपुर नगर पंचायत के सम्मानित निर्वाचित सभासद सगड़ी उप जिला अधिकारी के सामने पत्रक के साथ विरोध प्रदर्शन दिखाएंगे।

जानकारी के अनुसार आज 16 जुलाई को दिन में लगभग 11:00 बजे समता नगर बाबा वासुदेव मंदिर के परिसर में जीयनपुर नगर पंचायत के निर्वाचित सम्मानित सभासदों की एक आवश्यक बैठक मन्नूलाल पत्रकार की अध्यक्षता में हुई, संचालन बाजार खास सभासद प्रतिनिधि मुन्ना लाल यादव ने किया।
इस बैठक में अनेक विषयों पर प्रकाश डाल कर नगर में बंद पड़े विकास कार्यों की समीक्षा करके उस पर खेद जताया गया।

इसी क्रम में सम्मानित सभासद राजकुमार निगम ने जानकारी कराया कि इस lock-down की दौड़ में कंटेनमेंट एरिया में सरकारी दवा के नाम पर अनेकों नगर पंचायत में भारी धन राशि आ रही है जो वहां खर्च हो रहा है परंतु जीयनपुर नगर पंचायत वह धनराशि ऊंट के मुंह में जीरा हो गया है पता नहीं वो रुपया कहां चला जा रहा है  चेयरमैन के कार्य से संतुष्ट ना होने के कारण सम्मानित सभासदों ने इसका विरोध जताया तथा अपने प्रस्ताव में सर्वसम्मति के पास किया कि जिला प्रशासन से लगायत उपजिलाधिकारी सगड़ी के समक्ष विरोध प्रदर्शन दिखाया जाएगा जिसमें इस बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार निगम सुरेश यादव आलमगीर चंद्रप्रकाश वकील पूनम देवी तबरेज अली मुसरत जहां आदि सम्मानित सभासद उपस्थित होकर इस बैठक को सफल बनाएं है।
वही नगर पंचायत जीयनपुर चैयरमैन हरिशंकर यादव से जब इस संदर्भ में बात की गई तो उन्होंने बताया कि- इन लोगों को मीटिंग में बार बार बुलाया जाता है मगर नहीं आते है, और शासन से इस प्रकार का कोई पैसा नहीं आया है।

और नया पुराने