Breaking News

एक एक पैसे का हिसाब प्रधान से लेने का अधिकार गांव की सरकार में आम जनता को होगा।: बेचू यादव

आजमगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी। 

सगड़ी तहसील के गावँ  नरहन खास में भ्रष्टाचार विरोधी संगठन भारत परिषद व नैतिक पार्टी द्वारा गांव सरकार बनाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीणों के साथ किया गया।
जिसमें गावँ के विकास से लेकर ग्रामसभा के में आम आदमी के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
नागरिकों को संबोधित करते हुए भारत परिषद संगठन के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव ने बताया कि- संविधान के अनुच्छेद 243 (6 ) में गांव सरकार का लिखित उल्लेख है, जिस प्रकार से प्रदेश सरकार को 66 विभाग मिला है, उसी प्रकार गांव सरकार को 29 विभाग मिला है, अगर गांव सरकार बन जाती तथा पूर्ण रुप से लागू हो जाती है, तो गांव में ही लगभग 150 लोगों को नौकरी मिल जाएगी। तथा गांव में ही पुलिस दरोगा लेखपाल सेक्रेटरी सभी कर्मचारी गांव में ही हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
तब गांव की जनता को थाना तहसील कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, सब काम गांव में ही हो जाएगा ग्राम प्रधान की मनमानी खत्म हो जाएगी, अभी ग्राम प्रधान  ग्रामसभा की खुली बैठक कागज में करते हैं, लेकिन गांव सरकार में धरातल पर खुली बैठक कराएंगे, एक एक पैसे का हिसाब प्रधान से लेने का अधिकार गांव की सरकार में आम जनता को होगा।
 बैठक में मुख्य रूप से बैजनाथ राव, वास्तिक, रामसमुझ राम,  सुनील कुमार, फिरोज अहमद, कमलेश कुमार, दलसिंगार, जशिलाल, कल्लू राम, जीता, किशोर, तूफानी, राजकुमार मौर्य, रामनयन यादव, नंदू यादव, रामश्री चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।



और नया पुराने