आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 अगस्त-- मा0अध्यक्ष, उ0प्र0 माटीकला बोर्ड, धर्मवीर प्रजापति जी का दिनांक 27 अगस्त 2020 को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है।जिसके अन्तर्गत मा0 अध्यक्ष जी द्वारा 27 अगस्त को अपरान्ह 12ः00 बजे से कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए माटीकला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टों की वस्तुस्थिति, उनकी संख्या तथा उन पर हुए अवैध कब्जों के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी। उसके बाद अपरान्ह 1ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 अध्यक्ष जी प्रेस वार्ता करंेगे। अपरान्ह 2ः30 बजे से निःशुक्ल विद्युत चालित चाक वितरण कार्यक्रम में सहभागिता लेंगे। तत्पश्चात मा0 अध्यक्ष जी अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
