Breaking News

ग्रामों में आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया का कार्य सम्पादित करने के आदेश दिये गये हैं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 अगस्त-- जिलाधिकारी/जिला अभिलेख अधिकारी राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि राजस्व संहिता की धारा-43 के अनुसार भारत सरकार की स्वामित्व योजना के अन्तर्गत जनपद में आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया का कार्य किये जाने हेतु जनपद आजमगढ़ के कुल 2942 ग्रामों को सर्वेक्षण कार्य हेतु अधिसूचित किया गया है।
तहसील सदर के 06 ग्रामों तथा तहसील निजामाबाद के 05 ग्रामों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित करते हुए सर्वेक्षित किये जाने हेतु अधिसूचित किया गया है, के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अधिसूचित 2942 ग्रामों में से पूर्व में अधिसूचित 11 ग्रामों को छोड़कर शेष 2931 ग्रामों में आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया का कार्य सम्पादित करने के आदेश दिये गये हैं।

और नया पुराने