आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-पवई
आज़मगढ़। दिनांक 23.08.20 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष संजय कुमार व उ0नि0 सुनील कुमार सरोज मय हमराहियान के मुखविर खास की सूचना मिली की दो व्यक्ति मित्तुपुर की तरफ से अवैध गाँजा बेचने के लिए ले जा रहे है इस सूचना पर पहाड़पुर तिराहे पर सघन चेकिंग के दौरान मित्तुपुर की तरफ से बाइक सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे रुकने हेतु इशारा किया गया तो बाइक मोडकर भागना चाहे की मौके पर घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति क्रमशः 1. जयहिन्द s/o रामजीत साकिन रामपुर चाड़ीडीहा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर 2. महेन्द्र s/o फूलचन्द्र साकिन इमादपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर के पास से 05 किलो नाजायज गाँजा बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध मे अधिकार पत्र माँगा गया तो नही दिखा सके । अभियुक्तगणों का यह कार्य अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS एक्ट का अपराध का बोध कराकर समय करीब 19.30 दिनांक 23.08.20 को गिरफ्तार कर बाजाफ्ता वाकायदा हिदायत पुसिल मे लिया तथा मो0सा0 नं0 UP78Z8720 हिरो होण्डा सी0डी0 100 एस0एस0 का कागजात तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहे अतः वाहन उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट मे सीज कर कब्जा पुलिस मे लिया गया । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 130/20 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगणों का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः
1.जयहिन्द s/o रामजीत साकिन रामपुर चाड़ीडीहा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर
2.महेन्द्र s/o फूलचन्द्र साकिन इमादपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर।
बरामदगी
05 किलो अवैध गाँजा व एक अदद मो0सा0 संख्या UP78Z8720
पंजीकृत अभियोग
(1) मु0अ0सं0 130/20 धारा 8/20 NDPS एक्टथाना पवई जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
(1) थानाध्यक्ष संजयकुमार थाना पवई जनपद आजमगढ़
(2) उ0नि0 सुनील कुमार सरोजथाना पवई जनपद आजमगढ़
(3) हे0का0 सुरेन्द्र कुमार यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़
(4) का0 रमेश यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़
(5) का0 चन्द्रजीत यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़
(6) का0 उपेन्द्र यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़