आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 अगस्त-- भारत सरकार खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिकरण तथा जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम जनपद में खाद्य तेल की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आजमगढ़ की टीम द्वारा पूरे जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित शाॅपिंग माॅल, सुपर मार्केट एवं ग्रासरी स्टोर से उपलब्ध सभी 08 ब्राण्डों के खाद्य तेल के नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विशेष अभियाल चलाकर लिये गये। जिसे भारत सरकार द्वारा निर्देशित एवं निर्धारित प्रयोगशाला को जाॅच हेतु भेजा गया, जिसकी जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के प्रश्चात प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्यवाही की जायेगी।