Breaking News

थाना बरदह का टाप 10 अपराधी सौरभ राय ,अवैध असलहा,कारतुस साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

आज़मगढ़। थाना बरदह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सौरभ राय पुत्र वृजनाथ राय ग्राम तम्मरपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ एक शातिर किस्म का अपराधी है । जो थाना स्थानीय का टाप टेन अपराधी है । अभियुक्त उपरोक्त सौरभ राय पर जनपद में हत्या,लूट,हत्या का प्रयास,अवैध शस्त्र रखने जैसे  अपराध कारित करता है ।  जिसके सम्बन्धित जनपद के थाना देवगांव,दीदारगंज तथा बरदह पर कई मुकदमें दर्ज है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह  द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु अभ्यत अपराधियो एव वांछितो के गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ श्री पंकज पाण्डेय व  क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन आज दिनांक 28.8.2020 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार  मय हमराह चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा वांछित अभियुक्तो  की गिरफ्तारी के क्रम में सरायमोहन की तरफ जा रहे थे तभी  मुखबीर ने सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति बेसो नदी के पुल पर असलहे के साथ खडा है किसी घटना कारित करने की फिराक में है ।इस सूचना पर पुलिस बल बेसो नदी पुल पर पहुचा तो एक व्यक्ति वहां पर पहले से मौजूद था जो  कि पुलिस वालों को देखकर भागने लगा । पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेरकर समय 18.10 गिरफ्तार किया गया  । पकड़े हुए व्यक्ति नाम पता पूछा गया तो उसने अपना सौरभ राय पुत्र वृजनाथ राय ग्राम तम्मरपुर  थाना बरदह आजमगढ़ बताया । जामातलाशी से उसके कब्जे से एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में उससे अधिकार पत्र मांगा गया तो वह अपने गलती की माँफी माँगने लगा । अभियुक्त थाना स्थानीय का टाप टेन अपराधी है तथा वह हत्या,लूट,हत्या का प्रयास जैसे कई घटनाए कारित कर चुका है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-207/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- सौरभ राय पुत्र वृजनाथ राय ग्राम तम्मरपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0- 207/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 110/17 धारा 302 ,394 भादवि थाना देवगाव जनपद आजमगढ ।

2. मु0अ0सं0 137/15 धारा 392 भादवि थाना दीदारंगज जनपद आजमगढ ।

3. मु0अ0सं0 138/15 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

4. मु0अ0सं0  336/12 धारा 307 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

5. मु0अ0सं0 209/13 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

6. धारा 3(1) गुण्डा एक्ट  थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

1- एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- प्र0नि0 विनोद कुमार थाना बरदह मय हमराह जनपद आजमगढ ।
2- उ0नि0 संजय सिह मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने