बदायूं।
बदायूं: जिला कारागार में बंदियों और पुलिस लाइन के रिक्रूट सिपाहियों को निशाना बनाने वाला कोरोना संक्रमण विकास भवन में पहुंच गया है। मंगलवार रात को आई जांच रिपोर्ट में 29 संक्रमित मिले हैं। इनमें विकास भवन के दो लिपिक, सीडीओ आवास के सफाई कर्मचारी समेत चार कर्मचारी पॉजिटिव निकले, तो वहीं बिनावर में तैनात चिकित्सक और उनका बेटा संक्रमित पाया गया है। बिनावर स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे और विकास भवन 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।निशा अनंत सीडीओ ने विकास भवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना टेस्ट करवाकर तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आई कोरोना पाॅजिटिवों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को चौंकाने वाली रही। रात में स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 269 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 240 सैंपल निगेटिव निकले हैं। जबकि 29 सैंपल कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम विकास भवन पहुंची थी। टीम ने मनरेगा कार्यालय के कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच की। जिसमें मनरेगा कार्यालय के एक लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, सीडीओ आवास का सफाई कर्मचारी और एक अन्य कर्मचारी पॉजिटिव निकला है। इनके अलावा लिपिक की पत्नी और एक कर्मचारी की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। इनके अलावा बिनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक और उनका बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया है। तो वहीं वन विभाग में तैनात एक कर्मचारी भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है। इनके अलावा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर में दो परिवार और उसके आस-पास के 15 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जबकि नेकपुर मोहल्ले में चार, शिवपुरम में तीन, कबूलपुरा में एक, साहूकारा मोहल्ले में एक, और एक जिला अस्पताल में पॉजिटिव मिला है। देहात क्षेत्र में एक वजीरगंज में एक, और दातागंज इलाके में संक्रमित मिला है।
रिपोर्ट: यीशु दास