बदायूं।
बदायू: सहसवान के सैफुल्लागंज में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से हुई मौत की पुष्टि। ग्राम सैफुल्लागंज निवासी भूरे (24) पुत्र लालजीत शराब पीने का आदि था। परिवार वालों के मुताबिक वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।वह जो कमाता था, उसे शराब पीने में खर्च कर दिया करता था। इससे परिवार में विवाद होता था। वह परिवार वालों के साथ गाली-गलौच करता था। उसने मोहल्ले में ही दिन भर बेलदारी की। और शाम को उसने शराब पी ली थी और घर नहीं आया। सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर परिवार वालो मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों का कहना है कि उसका किसी से विवाद तो नहीं था लेकिन उसकी हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने युवक के शव पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फंदे पर लटकने से बताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया है।।
रिपोर्ट: यीशुदास