Breaking News

विवादित जमीन पर बिना अनुमति के रखी गई अम्बेडकर प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया।

आज़मगढ़।

सरायमीर। विवादित जमीन पर बिना अनुमति के रखी गई अम्बेडकर प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया।मिली जानकारी के सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव के महाराजपुर ( रेवला ) दलित बस्ती केरल यादव अच्छे लाल यादव से विनोद राम,  सरोज के बीच जमीनी विवाद चल रहा है मंगलवार को दलित लोग ने विवादित जमीन पर बीना अनुमति के डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रख दी गई ।आज यादव पक्ष के द्वारा  सुबह उसकी खबर पुलिस प्रशासन को हुई तो सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, थाना प्रभारी अनिल सिंह भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर विवादित जमीन से प्रतिमा उठा कर थाने ले कर चली गई। इस मौके पर ग्रामीण एसपी, कोतवाली फूलपुर, दीदारगंज थाना व अन्य कई थानों की फोर्स पहुंची।सुरक्षा के दृष्टि से रेवला गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।थाना प्रभारी अनिल सिंह पूछने पर मालूम हुआ कि उस जमीन पर यादव पक्ष के द्वारा दरवाजा खोल दिया गया था उसके विपक्ष में दलित के लोगों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा रख दी जैसे ही इसकी  खबर प्रशासन को हुई तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको हटवा दिया गया। उसी जमीन पर दस वर्ष पूर्व भी डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा रख दी गई थी।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने