Breaking News

समस्त मान्यता प्राप्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थायें 31 अगस्त 2020 के पूर्व पासवर्ड प्राप्त कर फीस लाॅक कराना सुनिश्चित करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 अगस्त-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर) योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना,
जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना, फीस कोर्स लाॅक करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने हेतु अंतिम तिथि 31 अगस्त 2020 शासन द्वारा निर्धारित की गयी है। इसके पश्चात् मान्यता प्राप्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित नहीं किया जा सकता है। 
उक्त के क्रम में उन्होने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि दिनांक 31 अगस्त 2020 के पूर्व पासवर्ड प्राप्त कर फीस लाॅक कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व स्वयं सम्बन्धित संस्था की होगी।


और नया पुराने