Breaking News

अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर सरदार सेना एवं प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन इसके बाद एसडीएम सगड़ी को दिया ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी। आज दिन में 10:00 बजे सगड़ी क्षेत्र के लाटघाट में सरदार सेना एवं प्रधान संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से मांग किया कि बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए, बाढ़ से जलजमाव से पूरी तरह फसल एवं मकान नष्ट हो जाने से शासन द्वारा अतिरिक्त धनराशि देकर पूरी फसल एवं मकान की छत पूर्ति करना बदरहुआ नाला टेकनपुर पर बना फाटक पर पंप का निर्माण करना है। क्योंकि घाघरा नदी का जलस्तर ऊंचा हो जाने पर बदरहुआ का जल घाघरा में न जाने के कारण अन्य क्षेत्रों में पानी फैलने से बचाव किया जा सकता है बाढ़ ग्रस्त गांवों को आगे खाद बीज उपलब्ध कराना एवं गन्ना का बकाया राशि तत्काल भुगतान किया जाए। बंदे का निर्माण एवं रिपेयरिंग स्थानीय ठेकेदार द्वारा कराया जाए ताकि सुरक्षा की दृष्टि से कार्य में पारदर्शिता रहे इसके पूर्व सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल 21 अगस्त को बाढ़ से प्रभावित गांव बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा कर कहा था कि हम शासन प्रशासन और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे समस्या का इसके बाद हमारी मांगे अगर नहीं मानी गई तो 1 सप्ताह बाद हम कहीं पर भी सड़क जाम कर के धरना प्रदर्शन करेंगे एसडीएम सगड़ी के अनुपस्थित रहने पर नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को सरदार सेना के मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह पटेल व प्रधान संघ के तरफ से अरुण कुमार सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर श्रीनिवास पटेल ,संतोष सिंह पटेल ,विजय सिंह पटेल, मनोज पटेल ,अरुण पटेल ,आशुतोष जायसवाल ,दुर्गा प्रसाद राम ,ओम प्रकाश उर्फ साधु पटेल, देवानंद, नारदसिंह पटेल आदि लोग रहे।

और नया पुराने