Breaking News

विधायक बन्दना सिंह के द्वारा प्रस्तावित रिंग बाँध निर्माण कार्य की मांग, आवश्यक कार्यवाही हेतु लोक निर्माण मंत्री को भेजा पत्र।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर हूँ: बन्दना सिंह ( विधायक सगड़ी)

सगड़ी। आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील स्थित देवारा अंचल क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका से लोग परेशान हैं, घर बार डूब गया है, किसानों की फसलें पूरी तरह से बाढ़ की चपटे में हैं। देवारंचल के लिए यह प्रतिवर्ष की समस्या है, जिससे वहां के स्थानीय लोग हमेशा परेशान रहते हैं।
बाढ़ की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए अवगत कराया था कि- सगड़ी विधानसभा के विकासखंड हरैया में स्थित महुला-गढ़वल बन्धे के उत्तरांचल में घाघरा नदी सदियों से बहती है, नदी में प्रतिवर्ष बाढ़ आती है, बन्धे के किनारे बसे गावँ नैनीजोर, हाजीपुर बाढ़ से काफी प्रभावित रहते हैं रिंगबांध बन जाने से उक्त गाँवो को घाघरा नदी की बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सकता है। जो कि जनहित में अतिआवश्यक है। उन्होंने इस सम्बंध में घाघरा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए रिंगबांध निर्माण कार्य कराने की मांग की थी।

विधायक बंदना सिंह ने इस दौरान बताया कि: बाढ़ की समस्या देवारंचल की गम्भीर समस्या है, बाढ़ पीड़ितों को हर वर्ष आने वाली इस त्रासदी से निजात मिल सके, जिसके लिए प्रयासरत हूँ, उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर हूँ।

और नया पुराने