Breaking News

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाफरपुर पल्हनी आजमगढ़ में कक्षा 6, 7, 8 के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 अगस्त-- आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाफरपुर पल्हनी आजमगढ़ में कक्षा 6, 7, 8 के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण मुख्य अतिथि दीनानाथ साहनी खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ के द्वारा सोशल डिस्टेन्सिगं का पालन करते हुए किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कान्ती राय, दिनेश सिंह जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ व सहायक अध्यापक शशिकला राय, विजय कुमार, गीता राय, इन्द्रावती सिंह, कुसुम पाठक, संगीता राय, सुनीता राय, रमजा फात्मा, रितू पान्डेय, अनुदेशक अभिषेक दूबे, संदीप यादव, संगीता यादव सहित कई अन्य अभिभावक मौजूद रहे। 
कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट आजमगढ़/जिला प्रशिक्षण कमिश्नर स्काउट आजमगढ़/जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ ने किया।

और नया पुराने